{"_id":"61366fa68ebc3e07583c9564","slug":"dengue-coverage-increased-in-jhansi-seven-new-patients-found-jhansi-news-jhs20367256","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बढ़ा डेंगू का दायरा सात नए मरीज मिले, मलेरिया विभाग टीम को 30 घरों में मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बढ़ा डेंगू का दायरा सात नए मरीज मिले, मलेरिया विभाग टीम को 30 घरों में मिला डेंगू का लार्वा
Tue, 07 Sep 2021 11:20 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:20 AM IST
सार
जिले में डेंगू का दायरा तेजी से बढ़ने लगा है। सात नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। झांसी में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को अलग-अलग इलाकों में जांच करने पहुंची मलेरिया विभाग की टीम को 30 घरों में डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन
dengue
- फोटो : dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले चार-पांच दिनों से डेंगू ने महानगर पर अपना हमला तेज कर दिया है। जिले में डेंगू का दायरा तेजी से बढ़ने लगा है। सात नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही झांसी में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को अलग-अलग इलाकों में जांच करने पहुंची मलेरिया विभाग की टीम को 30 घरों में डेंगू का लार्वा मिला।
इसके अलावा बुखार के पीड़ित आठ लोगों की स्लाइड बनाई गई है।
ज्यादातर मरीज शहरी इलाकों से ही सामने आ रहे हैं। इनमें भी अधिकतर संवेदनशील घोषित क्षेत्रों में मिल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से एक चौथाई मरीज भी नहीं मिले हैं। सोमवार को भी मानिक चौक, शिवाजी नगर, सीपरी बाजार आदि इलाकों से डेंगू के सात मरीज मिले।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तीन मरीज बाहर के रहने वाले हैं। झांसी में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37 पहुंच गई है। विभिन्न इलाकों में जांच पड़ताल करने पहुंची मलेरिया विभाग की टीम को सोमवार को सूर्यपुरम कॉलोनी में पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिला। बुखार पीड़ित चार लोगों की स्लाइड बनाई गई। मसीहागंज में 11 घरों में डेंगू का लार्वा मिला और दो की स्लाइड बनी।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप नगर में दो, राजगढ़ में एक घर में लार्वा मिला। अलीगोल में आठ घरों में लार्वा मिला और दो लोगों की स्लाइड बनाई गई। इसके अलावा टीम फिर से तिलयानी बजरिया पहुंची। यहां तीन घरों में लार्वा मिला। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि सभी क्षेत्रों में लार्वी साइट का छिड़काव किया गया है। नगर निगम की टीम ने भी साफ-सफाई कर चूना डाला।
एडीएम भी डेंगू की चपेट में
डेंगू ने ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले एक एडीएम को भी अपनी चपेट में ले लिया है। बताया गया कि उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जांच कराने पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।