{"_id":"629908355be9b62f86447201","slug":"demonstration-of-workshop-workers-regarding-incentive-bonus-police-lathi-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इंसेंटिव बोनस को लेकर वर्कशॉप कर्मियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इंसेंटिव बोनस को लेकर वर्कशॉप कर्मियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Fri, 03 Jun 2022 12:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:31 AM IST
सार
झांसी में रेलवे वैगन मरम्मत कार्यशाला में इंसेंटिव बोनस की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरपीएफ और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
झांसी में रेलवे वैगन मरम्मत कार्यशाला में बृहस्पतिवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। इंसेंटिव बोनस की मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों के बीच दो फाड़ हो गया। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कार्यशाला प्रबंधक आरडी मौर्या के समझाने-बुझाने पर कर्मचारियों का एक धड़ा काम पर वापस लौटने को राजी हो गया जबकि दूसरा धड़ा राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन
इन कर्मचारियों को आरपीएफ की मदद से वर्कशाप के बाहर खदेड़ दिया गया। बाहर पहुंचने के बाद इन कर्मचारियों ने आरपीएफ पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होते ही वहां भगदड़ मच गई। हंगामे की सूचना मिलने पर थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं आरपीएफ ने बाहर जमा कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करके उनको वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान वहां हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। देर-रात आरपीएफ समेत पुलिस बल को वर्कशाप के बाहर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन