Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand to develop Shravan Kumar Ashram into a tourist destination gains momentum

Jhansi News: श्रवण कुमार आश्रम को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज

Sun, 08 Nov 2026 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Demand to develop Shravan Kumar Ashram into a tourist destination gains momentum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। चंदवारी और देवरी गांवों के बीच स्थित ऐतिहासिक श्रवण कुमार आश्रम को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग उठी है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इस संबंध में पहल शुरू कर दी है। देवरी स्थित आश्रम में सर्वसमाज की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 24 नवंबर को एक विशाल जनसभा और आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मान्यता है कि चंदवारी गांव में महाराज दशरथ से भूलवश श्रवण कुमार को बाण लगा था। देवरी में श्रवण कुमार का आश्रम स्थित है। इन दोनों स्थलों के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए इन्हें पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग उठाई जा रही है। इंदौर से आए संयोजक श्यामू मानवेंद्र सिंह परिहार और शत्रुघ्न सिंह परिहार बरमाईन भी मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री अवधेश सिंह परिहार फौजी को अध्यक्ष बनाया गया। मिम्मी परिहार देवरी को महिला अध्यक्ष और सिकरी प्रधान शिव सिंह परिहार को कोषाध्यक्ष चुना गया। गंगा सिंह परिहार देवरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संतोष सिंह परिहार पारा, रामकुमार सिंह परिहार सहित अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद थे। सभी उपस्थित लोगों ने 24 नवंबर की जनसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया। देवरी प्रधान उदयवीर सिंह परिहार ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed