फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Delay in publication of huge errors, claimant irritated

परिसीमन प्रकाशन में भारी त्रुटियां, दावेदार परेशान

Wed, 19 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Delay in publication of huge errors, claimant irritated
nagar nigm, jhansi - फोटो : demo
निकाय चुनाव के मद्देनजर नए सिरे से किए गए परिसीमन के प्रकाशन में भारी त्रुटियों की वजह से दावेदार परेशान रहे। शिकायत दर्ज करवाने और सच्चाई जानने के लिए वे अफसरों की चौखट पर भटकते रहे पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शाम को पता लगा कि वाकई प्रकाशन में त्रुटियां हैं। तय हुआ कि त्रुटियां दुरुस्त करने के बाद सूची दोबारा प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार 2011 की जनगणना के आधार पर निकाय चुनाव करवाने की बात तय हुई है।इस कारण वार्डों का परिसीमन नए सिरे से किया गया है। नगर विकास विभाग ने वार्डों के सीमाएं और उसमें जुड़ने वाले मुहल्लों को जोड़ने की अधिसूचना जारी कर दी है, लेकिन इसमें बड़े पैमाने पर त्रुटियां हैं। जैसे, नंदनपुरा प्रथम वार्ड में जोड़े जाने थे नंदनपुरा, दीनदयाल नगर, ताज कंपाउंड, बालाजी पुरम मोहल्ले, लेकिन शामिल कर दिए गए नई बस्ती, शारदा हिल्स कालोनी, लक्ष्मी व्यायाम शाला, आशिक चौराहा, शिया मस्जिद कटेरा वाली हवेली और खाई मुहल्ले। इसी तरह बाहर दतिया गेट में शामिल होने थे बाहर दतिया गेट, बंसल कालोनी, डीएवी कालेज, दतिया गेट-ईदगाह मार्ग, लेकिन इसमें जोड़ दिए गए सीपरी बाजार क्षेत्र के मुहल्ला प्रेमगंज, रायगंज, सिंगलपुरा, बालाजीपुरम और ईसाईटोला।
विज्ञापन

यही स्थिति सागर गेट वार्ड की है। इसमें सागर गेट, तिलयानी बजरिया, वैद्यराज, जुगियाना मोहल्ले शामिल होने चाहिये थे लेकिन प्रकाशन के मुताबिक इसमें जुडे़ हैं आवास विकास क्षेत्र की संगम विहार कालोनी, केके पुरी, पीरिया रोड, बैंकर्स कालोनी, आवास विकास कालोनी, हाजी पैट्रोल पंप, इंडेन गैस कालोनी और राजघाट कालोनी। इसी तरह साठ में चालीस वार्डों के परिसीमन प्रकाशन में त्रुटियां हैं। प्रकाशन के बाद पार्षद और दावेदार परेशान हो गए। वे नगर निगम पहुंचे और अफसरों से पूछा। बाद में पता लगा कि परिसीमन तो सही हुआ है, लेकिन सूची प्रकाशन में गड़बड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदल गया वार्डों का क्रमांक
 बदले हुए परिसीमन पर भी हंसारी गिर्द प्रथम वार्ड है। वार्ड नंबर दो पर हंसारी गिर्द द्वितीय था, लेकिन प्रकाशन के मुताबिक अब तालपुरा प्रथम आ गया है। भट्टागांव वार्ड नंबर चार पर था, जो अब तीन नंबर पर दर्शाया गया है। बाहर सैंयर गेट तीसरे स्थान से खिसक कर वार्ड-11 पर आ गया है। नई बस्ती प्रथम 11 नंबर वार्ड था, जो अब बदलकर वार्ड 08 हो गया है। इस तरह प्रकाशन के मुताबिक लगभग सभी वार्डों का क्रमांक बदल गया है। 



गड़बड़ी तो हुई है
वार्डों का परिसीमन जारी कर दिया गया है, लेकिन उसके प्रकाशन में गड़बड़ी हो गई है। इसमें त्रुटियां हैं। अब इसका प्रकाशन दोबारा करवाया जाएगा। पता करवाया जा रहा है कि गड़बड़ी कैसे हुई।
- रोहन सिंह
प्रभारी नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed