फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Defense Corridor will keep the cornerstone and indigenous fighter aircraft for the Air Force

डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे पीएम

Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Defense Corridor will keep the cornerstone and indigenous fighter aircraft for the Air Force
झांसी। शुक्रवार को झांसी आ रहे प्रधानमंत्री का दौरा बुंदेलखंड के विकास और भारतीय सेना की ताकत में इजाफे की दृष्टि से बेहद अहम साबित होने वाला है। प्रधानमंत्री झांसी में डिफेंस कॉरिडोर के 400 करोड़ रुपये की लागत के पहले प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। जबकि, भारतीय वायु सेना को स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर तथा नौसेना को उन्नत इलेक्ट्रानिक वारफेयर सूट सौंपेंगे।
विज्ञापन

फरवरी 2018 में लखनऊ में आयोजित समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में दो डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करने की घोषणा की थी। इनमें से एक उत्तर प्रदेश को दिया गया था। यहां ये रक्षा गलियारा छह जिले झांसी, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, कानपुर व लखनऊ में बनाया जाना है। खास बात ये है कि इसके लिए सभी छह जनपदों में ली गई जमीन में से 59 फीसदी झांसी की है। डिफेंस कॉरिडोर का झांसी में पहला प्रोजेक्ट भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा लगाया जा रहा है। 400 करोड़ के इस उपक्रम की प्रधानमंत्री शुक्रवार को अपने झांसी दौरे के दौरान आधारशिला रखेंगे। भारत डायनामिक्स लिमिटेड रक्षा मंत्रालय का सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और इसका मुख्यालय हैदराबाद में है। यहां कंपनी गोला बारूद, मिसाइल व तोपें बनाएगी। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा पीएम अलावा पीएम अपने झांसी दौरे के दौरान मेड इन इंडिया मुहिम के तहत पहला हल्का स्वदेश निर्मित लड़ाकू हेलीकॉप्टर वायुसेना को सौंपेंगे। इस हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है। यह दुनिया का एकमात्र हेलीकॉप्टर है, जो हथियारों और तेल के वजन के साथ 5000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसके साथ पीएम नौसेना को डीआरडीओ द्वारा विकसित इलेक्ट्रानिक वारफेयर सूट देंगे। इसे आईएनएस विक्रांत व अन्य आधुनिक युद्धपोतों पर लैस किया जाएगा। इससे भारत की सैन्य ताकत में इजाफा होगा। इसके अलावा सेना को देश में बने ड्रोन भी सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed