फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deepnarayan property record

खंगाला जाने लगा दीपनारायण की सपंत्तियों का रिकॉर्ड

Wed, 12 Oct 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deepnarayan property record
झांसी। कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश के मामले में जेल में बंद सपा के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद अब पूर्व विधायक की संपत्ति की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इनसे जुड़े 15 लोगों की भी संपत्ति की जांच होगी।
विज्ञापन

आय से 23 करोड़ रुपये का व्यय अधिक पाए जाने पर 30 जुलाई को विजिलेंस ने पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद उनके खिलाफ कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का मामला दर्ज हुआ। इस मामले में वे 26 सितंबर से जेल में बंद हैं। इसी बीच ईडी की प्रयागराज यूनिट में भी दीपनारायण के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में ईडी की ओर से पूर्व विधायक को समन भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही उनकी संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाला जाने लगा है। तहसीलों के अलावा नगर निगम व जिले के अन्य निकायों में उनके नाम से दर्ज संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में हुई पड़ताल में दीपनारायण की आय 14.30 करोड़ पाई गई थी, जबकि व्यय 37.32 करोड़ का सामने आया था। आय से 23.02 करोड़ का व्यय अधिक पाए जाने पर उनके खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसी का आधार बनाते हुए हाल ही में ईडी ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed