{"_id":"6362c090cf3ab7232f05b21d","slug":"deepnarayan-meet-sp-leader-jhansi-news-jhs232062221","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने भेजा सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल, जेल जाकर दीपनारायण से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने भेजा सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल, जेल जाकर दीपनारायण से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के पांच विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को झांसी भेजा। विधायकों ने जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मुलाकात की। बाद में विधायकों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था का मखौल उड़ाते हुए दीपनारायण को फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजा गया है। सपा दीपनारायण की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक में लड़ेगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, किसनी विधायक बृजेश कठेरिया, जसराना विधायक सचिन यादव, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा व सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव बुधवार की सुबह दीपनारायण सिंह यादव से मिलने जेल पहुंचे। जेल प्रशासन की ओर से नियमों का हवाला देते हुए तीन को ही मुलाकात की मंजूरी दी। इस पर विधायक विनोद चतुर्वेदी, बृजेश कठेरिया व सचिन यादव ने जेल के भीतर जाकर दीपनारायण से मुलाकात की। तकरीबन बीस मिनट तक वे जेल के भीतर रहे।
बाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक बृजेश कठेरिया व सचिन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रही है। दीपनारायण सिंह यादव पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया है। सुनियोजित तरीके से सपा के लोगों पर जुल्म ढाया जा रहा है। पूर्व विधायक पर दर्ज किसी भी एफआईआर में घटना स्थल नहीं खोला गया है। हालांकि, न्यायालय पर पूरा भरोसा है। अदालतों में पुलिस के तर्क टिक नहीं पाएंगे। पुलिस की कहानियों में छेद ही छेद हैं। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। विधायक कठेरिया ने कहा कि जेल में रहते हुए भी दीपनारायण को अपनी मुंहबोली बहनों की चिंता है। मुलाकात के दौरान दीपनारायण ने अपनी बहनों के बारे में पूछा था। ऐसे शख्स को झूठे मामले में जेल भेजकर पुलिस ने कानून का मजाक उड़ाने का काम किया है।