फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   deepawali

लुभा रहे आर्टिफिशियल बंदनवार व दीपक

Sun, 08 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Sun, 08 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
deepawali
झांसी। दीपावली उत्सव सोमवार धनतेरस से प्रारंभ हो जाएगा। पांच दिवसीय पर्व को खास बनाने के लिए महानगर के बाजार में आर्टिफिशियल बंदनवार एवं दीपक लोगों को लुभा रहे हैं। वहीं खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति में बंदनवार को खासा महत्व दिया जाता है। कई लोग जहां प्राकृतिक बंदनवार अशोक, आम के पत्तों से बने बंदनवार को तवज्जो देते हैं, वहीं बदलते समय के चलते लोग आर्टिफिशियल बंदनवार को भी खासा पसंद कर रहे हैं। महानगर की बाजारों में लगभग दो सौ प्रकार की डिजाइन के बंदन वार मौजूद हैं।
विज्ञापन


कपडे़, प्लास्टिक से निर्मित बंदनवारों को आकर्षक लुक दिया गया है, जिससे लोगों को पसंद आ रहे हैं। अशोक हो अथवा पान का पत्ता, भगवान गणेश एवं धन की देवी लक्ष्मी की लघु एवं मनमोहनी प्रतिमाएं बंदनवार को खास बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिक चौक स्थित बंदनवार विक्रेता अनुराग साहू के मुताबिक कई लोग चांदी के कलर वाले एवं बांस की लकड़ी पर गोटा, चमकीले कलर के प्रयोग से बने बंदन वारों को भी तवज्जो दे रहे हैं। वहीं कई लोग वेलकम, शुभ लाभ, स्वागतम लिखे बंदनवारों को खरीद रहे हैं। इन बंदनवारों की कीमत 50 रुपये से प्रारंभ है।


इधर मानिक चौक स्थित गिफ्ट सेंटर संचालक माला अग्रवाल सागर के मुताबिक दीपावली में दीपक का भी खासा महत्व है। लोग मिट्टी से बने दीपक के अलावा आर्टिफिशियल यानी प्लास्टिक से बने दीपक भी खूब पसंद कर रहे हैं। दस खंड दीपक से लेकर थाली में 21 दीपकों के बीच लघु कलश तथा 21 दीपकों की झालर भी लोगों को खूब लुभा रही है। यह दीपक 50 रुपये की रेंज से शुरू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed