फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   deepavali par nikla 885 tan kudaa

Jhansi News: संशोधित....दीपावली पर तीन दिन में निकला 885 टन कचरा, देर रात तक चला उठान

Mon, 20 Oct 2025 06:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
deepavali par nikla 885 tan kudaa

विज्ञापन
- रोजाना निकलने वाले कचरे के औसत से डेढ़ गुना ज्यादा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दीपावली पर पिछले तीन दिनों में 885 टन कचरा निकला है। स्थिति यह रही कि कचरा उठाने के लिए नगर निगम को रात एक बजे तक गाड़ियां चलानी पड़ी।
दीपावली के मद्देनजर एक हफ्ते पहले से घर-घर में साफ-सफाई शुरू हो गई थी। तभी से ही घरों से रोजाना निकलने वाले कचरे में वृद्धि होने लगी थी। कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की ओर से ढाई सौ गाड़ियां लगी हैं। यह गाड़ियां रोजाना घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन करती हैं। बताया गया कि सामान्य दिनों में रोजाना 190 से 200 टन कचरा महानगर के घरों से निकलता है। दीपावली पर सफाई के चलते पिछले तीन दिनों में डेढ़ गुना अधिक कचरा रोज निकाला है। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 294 टन, शनिवार को 296 टन और रविवार को 295 टन कचरा निकला है। इसलिए रात एक बजे तक कूड़े का उठान किया गया। उन्होंने बताया कि कचरे के निस्तारण के लिए नगर निगम का बिजौली में प्लांट बना हुआ है। इसकी क्षमता 320 टीडीपी (टन प्रतिदिन) है। यहीं पर रोजाना निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके निस्तारित कराया जाता है। गीले कचरे का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए किया जाता है। जबकि सूखा कचरा सीमेंट फैक्ट्ररी भेज दिया जाता है, जहां चिमनी जलाने के लिए कोयले के साथ इसका उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed