{"_id":"61d9df5bdcc3833c9f1bd7cd","slug":"declared-jhansi-will-vote-on-february-20-jhansi-news-jhs212735558","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो गया एलान, झांसी में 20 फरवरी को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो गया एलान, झांसी में 20 फरवरी को होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कई दिनों से चल रहीं चुनावीं तैयारियों के बीच शनिवार को निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विस चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। झांसी की चारों सीटों पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। जिले के 15,11,525 मतदाता चार विधायकों का चुनाव करेंगे। जबकि, मतगणना 10 मार्च होगी। चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही सियासी सरगर्मियों ने जोर पकड़ लिया है।
वैसे तो पिछले दो-तीन महीनों से जिले में सियासी हलचलें तेज हो चलीं थीं। राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के आवागमन का सिलसिला शुरू हो गया था। सभी एक-दूसरे पर निशाना साधने में जुटे हुए थे। राजनीति हर दिन रंग बदलती नजर आ रही थी। लेकिन, शनिवार को चुनावी तिथियां घोषित होने के साथ ही सियासी पारा बढ़ गया। निर्वाचन आयोग सात चरणों में चुनाव कराने जा रहा है। जिले की चारों सीटों झांसी सदर, बबीना, मऊरानीपुर व गरौठा में तीसरे चरण में 20 फरवरी वोट डाले जाएंगे। 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में 43,937 का इजाफा हुआ है। चारों सीटों पर 15,11,525 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8,05,358 पुरुष, 7,06,077 महिला व 90 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
25 जनवरी से होगा नामांकन
झांसी। विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र 25 जनवरी से एक फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे। दो फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। जबकि, चार फरवरी को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
कहां कितने वोटर
----------------
क्रमांक विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर योग
222 बबीना 175353 155432 35 330820
223 झांसी नगर 223285 193597 31 416913
224 मऊरानीपुर 218920 193863 11 412794
225 गरौठा 187800 163185 13 350998
-------------------------------------------------------------------