फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   death of the businessman who hanged himself in the elite police post in jhansi

झांसी: इलाइट पुलिस चौकी में फांसी लगाने वाले कारोबारी की मौत, बुलाया गया था पूछताछ के लिए

Mon, 15 Nov 2021 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 15 Nov 2021 10:24 PM IST
सार

अजय को आधी रात में नवाबाद थाने के पास इलाइट पुलिस चौकी ले जाया गया जहां पुलिस का दावा है कि उसने शौचालय की खिड़की से लटक फांसी लगा ली।

विज्ञापन
death of the businessman who hanged himself in the elite police post in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाइट पुलिस चौकी पर फांसी लगाने वाले सराफा कारोबारी अजय सोनी की मौत हो गई। अजय को बरूआसागर निवासी ट्रांसपोर्टर अरविंद गुप्ता के अचानक लापता होने के बाद पूछताछ के लिए नवाबाद थाने में 25 सितंबर को बुलाया गया था। अजय के साथ थाने में पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के नाम पर जमकर मारपीट की थी। मारपीट की वजह से अजय के चेहरे पर सूजन आ गई थी। हाथ एवं पांव में चोट होने से वह चल भी नहीं पा रहा था। 

विज्ञापन


अजय को आधी रात में नवाबाद थाने के पास इलाइट पुलिस चौकी ले जाया गया जहां पुलिस का दावा है कि उसने शौचालय की खिड़की से लटक फांसी लगा ली जबकि परिजनों का आरोप था कि अजय को बुरी तरह पीटा गया, जिस वजह से वह मरणासन्न हो गया। उसे उपचार के लिए 26 सितंबर को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले करीब डेढ़ महीने से वह आईसीयू में ही भर्ती था। सोमवार की देर-शाम उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed