फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death of prisoner guard from Corona, 164 positive including Mandi secretary

कोरोना से बंदी रक्षक की मौत, मंडी सचिव समेत 164 पॉजिटिव

Wed, 02 Feb 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death of prisoner guard from Corona, 164 positive including Mandi secretary
झांसी। कोरोना वायरस की चपेट में आने से जेल के बंदी रक्षक की मौत हो गई है। वह लंबे समय से गाल ब्लेडर के कैंसर से पीड़ित थे। इसके अलावा मंडी सचिव समेत 164 पॉजिटिव सामने आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित होने के बाद मौत के मामले अब लगातार सामने आने लगे हैं। मंगलवार को जिले में छठवीं मौत कोरोना से हो गई। बताया गया कि 53 साल के बंदी रक्षक को 28 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उन्हें गाल ब्लेडर में कैंसर, टाइप टू डायबिटीज और हाइपरटेंशन की बीमारी थी। ऑक्सीजन लेवल घटकर 86 फीसदी पहुंच गया था। साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, जिले में 2667 सैंपलों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 738, ट्रू नेट से 10 और एंटीजन किट से 1919 सैंपलों की जांच की गई। जांच में मंडी सचिव समेत 164 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। जबकि, दो मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। 321 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1922 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर 93.96 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed