फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death of prisoner going to jail from hospital

अस्पताल से जेल जा रहे बंदी की रास्ते में मौत

Wed, 15 Jun 2022 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death of prisoner going to jail from hospital
झांसी। ग्वालियर से छतरपुर जेल ले जाए जा रहे हत्यारोपी बंदी की रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

छतरपुर की नौगांव रोड निवासी प्रकाश चौरसिया (70) हत्या के आरोप में चार मार्च 2022 से छतरपुर जेल में निरुद्ध थे। जेल में तबीयत बिगड़ने पर कुछ दिन पहले उन्हें छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार की सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस उन्हें वापस छतरपुर जेल लेकर जा रही थी। इसी बीच झांसी की सीमा में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

मृतक के पुत्र राहुल ने लापरवाही का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि अस्पताल से वापस जेल लाने की पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना नहीं दी गई थी। इसके अलावा एंबुलेंस की जगह पिता को बस से लाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed