{"_id":"5cfad798bdec22073f3f30e0","slug":"death-of-groom-in-the-wedding-rituals-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की रस्मों में दूल्हे की करंट लगने से मौत, आज ही जानी थी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की रस्मों में दूल्हे की करंट लगने से मौत, आज ही जानी थी बरात
Sat, 08 Jun 2019 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की रात को थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जामुनधानाकलां में विवाह से दो दिन पूर्व शादी की तेल की रस्मों के दौरान बिजली की मरम्मत करते समय दूल्हा की करंट लगने से मौत हो गई। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया।
विज्ञापन
ग्राम जामुनाधानाकलां निवासी मुकुंद सिंह (22 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह की शादी महरौनी के बूढ़ी गांव में तय हुई थी। बृहस्पतिवार की रात को करीब नौ बजे शादी में तेल की रस्म कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उसके घर में एक कमरे की लाइट खराब हो गई। जिस पर मुकुंद सिंह खुद ही जाकर लाइट की मरम्मत करने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान उसे अचानक से करंट लगने के कारण वह जोर से चिल्लाया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख परिवार के लोग दौड़े और उसे उठाकर जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर चिकित्सकों ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी और शव को पोस्टमार्टम में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और पुलिस को सूचना देकर वह मृतक के शव को अपने साथ घर ले गए। परिजनों के अनुसार शनिवार को मुकुंद सिंह की बारात महरौनी के बूढ़ी गांव जानी थी।
इस मामले में थानाध्यक्ष जाखलौन एके सिंह चौहान ने बताया कि जामुनधानाकलां में करंट लगने से मुकुंद सिंह की मृत्यु हुई है, इसकी जानकारी उन्हें गांव के प्रधान द्वारा दी गई थी। उसकी मृत्यु जिला चिकित्सालय में हुई है, इसलिए पंचनामा आदि की प्रक्रिया कोतवाली पुलिस के अंतर्गत होगी।
वहीं, सदर चौकी एसआई निर्मल कुमार ने बताया कि जामुनधानाकलां में युवक की मौत करंट से लगने की जानकारी मेमो के माध्यम से हुई है, लेकिन मृतक के पिता द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना दिया, जिसके चलते उसका पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया नहीं की गई और शव को परिजन अपने साथ गांव ले गए।