फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death of a young man found bleeding on the roadside

सडक के किनारे खून से लथपथ एक युवक की मौत

Tue, 24 Aug 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man found bleeding on the roadside
गरौठा (झांसी)। सिमरधा और निमगहना के बीच रास्ते में रविवार को युवक लहूलुहान पड़ा मिला। मऊरानीपुर से गरौठा की ओर आ रही एंबुलेंस चालक बेहोश पडे़ युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह पिता को गांव छोड़कर रात्रि आठ बजे किसी अज्ञात वाहन से गरौठा आ रहा था।
विज्ञापन

चतुरताई निवासी विक्रम सिंह (23) गरौठा में रहता था। रक्षाबंधन पर्व पर वह अपने पिता लाखन सिंह को ग्राम चतुरताई छोड़ने गयाथा। रात्रि आठ बजे वह वापस गांव से गरौठा चाचा के पास आ रहा था। वह बेहोशी की हालत में सिमरधा एवं निमगहना बस स्टैंड के पास सड़क के किनारे पड़ा था। मऊरानीपुर से गरौठा की ओर आ रही सरकारी एंबुलेंस चालक ने खून से लथपथ युवक को देखा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां उसकी मौत हो गई थी । घटना को लेकर परिवार गहरे सदमे में है । वह तीन भाइयों में विक्रम सबसे छोटा था। वह दिल्ली में काम करता था। वह शाम को गांव से अपने चाचा के पास गरौठा आ रहा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed