फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death of 100 chicken due to dangerous infection, alert

खतरनाक संक्रमण से 100 मुर्ग-मुर्गियों की मौत, अलर्ट

Tue, 03 Mar 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Death of 100 chicken due to dangerous infection, alert
पशु चिकित्सालय पर प्रदर्शन करते पशुधन प्रसार अधिकारी।
झांसी। जिले के भरारी स्थित राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में खतरनाक संक्रमण से 100 मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो गई है। इसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मुर्गियों की मौत के मामले में लखनऊ से कुक्कुट निदेशालय की टीम ने झांसी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जबकि पांच पक्षियों का विसरा जांच के लिए बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

भरारी कुक्कुट प्रक्षेत्र में अब तक 100 मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पक्षियों में खतरनाक संक्रमण की बात सामने आई है। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को भरारी स्थित प्रक्षेत्र पर जांच को पहुंचे अपर निदेशक कुक्कु ट निदेशालय डॉ. पीके प्रधान और संयुक्त निदेशक डॉ. टोडरमल ने अभिलेख तलब किए। इस दौरान टीम ने प्रक्षेत्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान लिए। टीम ने पक्षियों को दाना दिए जाने और दाने की उपलब्धता को लेकर भी जवाब तलब किए हैं। साथ ही मुर्गा- मुर्गियों का हाल जाना। अधिकारियों ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को दी जाएगी। इसके साथ ही एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने मुर्गा मुर्गियों की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस तोमर का कहना है कि पोस्टमार्टम में भूख से मौत की संभावना नहीं दिखती। संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। संक्रमण कौन सा है और कैसे फैला है, इसके लिए पांच पक्षियों का विसरा जांच के लिए बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

उधारी पर दाना लेते रहे, भुगतान नहीं किया
भरारी फार्म में करीब ढाई हजार मुर्गी-मुर्गों का पालन किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक रोज औसतन तीन क्विंटल दाने की जरुरत होती है, लेकिन फार्म में मुर्गे-मुर्गियों को महज डेढ़ क्विंटल दाना ही मिल रहा था। फार्म पर तैनात अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को दाने की कमी के संबंध में अवगत करा दिया था। जिस पर उच्चाधिकारियों से बाजार से दाना क्रय करने की संस्तुति दी, लेकिन बाजार में प्राइवेट फर्मों ने दाना देने से मना कर दिया। बताया जाता है कि कुक्कुट प्रक्षेत्र में अधिकतर दाना बाजार से ही लिया जाता है, लेकिन प्रक्षेत्र के उच्चाधिकारी भुगतान नहीं कर रहे हैं। फर्मों के मुताबिक अब तक तीन लाख रुपये से अधिक बकाया हो गए हैं। यूपी एग्रो से पांच फरवरी को 55 क्विंटल दाना आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी ने लगाए आरोप
पशुधन प्रसार अधिकारी संघ ने कुक्कुट प्रक्षेत्र के तकनीकी अधिकारी डॉ. वीके सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोमवार को पशु चिकित्सालय भरारी पर प्रदर्शन किया। साथ ही मंडलायुक्त और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि डॉ. वीके सिंह पर अपर निदेशक ग्रेड 2 का भी चार्ज है। वे पशुधन प्रसार अधिकारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि पशुधन अधिकारियों से उधारी पर दाना मंगाया जाता है, लेकिन भुगतान नहीं किया जाता। प्रक्षेत्र पर तैनात अधिकारी आसिफ हुसैन ने बताया कि चार माह से उनका वेतन रोक रखा है। कई बार बताने के बाद भी पक्षियोें को दाना नहीं दिया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार खरे, अखिलेश गौर, रामनरेश यादव, रंजना सिंह, अशोक तिवारी, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मेरे द्वारा किसी पशुधन प्रसार अधिकारी का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है। समय-समय पर निरीक्षण में अधिकारी गायब मिलते हैं, तो शासन के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई की जाती है। आरोप निराधार हैं।
डॉ. वीके सिंह, अपर निदेशक ग्रेड 2, पशुपालन विभाग/तकनीकी अधिकारी, कुक्कुट प्रक्षेत्र भरारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed