{"_id":"61bf92c4f5cd4d0edd0094b0","slug":"death-due-to-hunger-used-to-be-the-headlines-of-bundelkhand-now-free-ration-twice-a-month-jhansi-news-jhs2113106128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से मौत बनतीं थीं बुंदेलखंड की सुर्खियां, अब माह में दो बार मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से मौत बनतीं थीं बुंदेलखंड की सुर्खियां, अब माह में दो बार मुफ्त राशन
विज्ञापन
झांसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में भूख से होने वाली मौतें समाचारों की सुर्खियों में रहती थीं। लेकिन, अब महीने में दो बार मुफ्त राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस दिशा में करिश्माई काम किया है।
जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि इसी बुंदेलखंड में एक जमाने में भूख से मौतें हुआ करती थीं। भोजन की उपलब्धता न होने की वजह से लोग दम तोड़ देते थे। महाराष्ट्र से भी ऐसे खबरें आती थीं। लेकिन, अब केंद्र सरकार की ओर से गरीब कल्याण योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत गरीबों को एक बार नहीं, बल्कि महीने में दो-दो बार मुफ्त राशन दिया जा रहा है। भूख से अब किसी को मरने नहीं दिया जाएगा।
-------------
अब 100 में से 15 नहीं पूरे 100 रुपये जनता तक पहुंच रहे
झांसी। राजनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि वह दिल्ली से 100 रुपये भेजते हैं, लेकिन जनता के पास आते-आते पंद्रह रह जाते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे जाने वाले पूरे के पूरे 100 रुपये जनता तक जाते हैं।
विज्ञापन
---------------
वीर भूमि में अब खिलौने नहीं मिसाइलें बनेंगी
झांसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि झांसी की वीर भूमि पर खिलौने नहीं, बल्कि मिसाइलें बनेंगी। प्रधानमंत्री ने यहां डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला रखी है, जिसमें एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल बनाई जाएगी, जो हजारों किमी दूर बैठे दुश्मन को ध्वस्त कर देगी। सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक हर परिवार की अपने छत हो। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का काम किया है। गरीबों को महीने में दो-दो बार मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
---------------
मोदी स्टाइल में बुंदेली से की भाषण की शुरुआत
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेली भाषा में भाषण की शुरुआत की थी। रविवार को राजनाथ ने भी मोदी स्टाइल में भाषण शुरू किया। उन्होंने बुंदेली भाषा में कहा कि बुंदेलखंड की बो धरती को हाथ जोरकै परनाम करत हैं, जिननै ऐसे प्रतिभाशाली वीरन को जनम दयो। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, आल्हा-ऊदल, बुंदेलखंड के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए अस्फाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को जयंती पर और महाराजा छत्रसाल को पुण्यतिथि पर याद किया।