फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death certificates had not been issued for seven months, and when protests were held, they were handed over within three and a half hours.

Jhansi News: सात महीने से नहीं बना था मृत्यु प्रमाणपत्र, धरना दिया तो साढ़े तीन घंटे में थमा दिया

Sun, 18 Jan 2026 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Death certificates had not been issued for seven months, and when protests were held, they were handed over within three and a half hours.
- नगर निगम परिसर में साथियों के साथ धरने पर बैठ गए थे पार्षद संजीव गुप्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एक से दूसरे कार्यालय के चक्कर काटकर थकने के बाद शनिवार को वार्ड 59 के पार्षद नगर निगम में धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में कुछ और पार्षद भी आ गए। जो प्रमाणपत्र सात महीने से नहीं बना था वो साढ़े तीन घंटे में मिल गया। इस पर पार्षद ने धरना समाप्त कर दिया।
26 फरवरी 2024 को सदर बाजार निवासी कमला की मौत हो गई थी। उनके परिजनों की ओर से सात महीने पहले नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। वार्ड 59 के पार्षद संजीव गुप्ता ने बताया कि वह लगातार नगर आयुक्त और एसडीएम सदर के कार्यालय के चक्कर काट रहे थे लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा था। शनिवार को वह नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में पार्षद उमेश जोशी और पार्षद सिद्धार्थ अहिरवार भी आ गए।
विज्ञापन

संजीव ने कहा कि जब तक मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनता है वह धरना जारी रखेंगे। इसके बाद जिस मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए एक से दूसरे कार्यालय में चक्कर काटने पड़ रहे थे वह साढ़े तीन घंटे में बनकर मिल गया। पार्षद ने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में भी कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन के बाद तय समय सीमा में प्रमाणपत्र मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed