{"_id":"5fc4b040db2bd93ac11b546a","slug":"deadbody-of-an-infant-found-near-jhansi-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कुत्तों ने नोच खाया नवजात का शव, दृश्य देखकर घबरा गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कुत्तों ने नोच खाया नवजात का शव, दृश्य देखकर घबरा गए लोग
Mon, 30 Nov 2020 02:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
झांसी मेडिकल कॉलेज के सामने गुमनावरा रोड पर सोमवार को एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव ऐसी हालत में मिला कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। जब लोगों की नजर शव पर पड़ी तब कुत्ते उसे नोचकर खा रहे थे।
विज्ञापन
यह देखकर लोगों ने कुत्तों को खदेड़कर भगा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का दृश्य देखकर लोग घबरा गए थे।
विज्ञापन
बताया गया कि डॉक्टरों को टीम आज ही पोस्टमार्टम करेगी। शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेडीकल कॉलेज के सामने कई नर्सिंग होम बने हैं। यहां पहले भी नवजात मिलने के मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन