{"_id":"59adb2274f1c1be0278b534f","slug":"deadbody-in-distric-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लावारिस लाश की सड़ांध फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में लावारिस लाश की सड़ांध फैली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
hospital jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में सोमवार को एक लाश की सड़ांध फैल गई। इससे स्टाफ के साथ-साथ मरीज और उनके तीमारदार भी परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिला अस्पताल में एक सप्ताह पहले लगभग साठ वर्षीय वृद्ध को लावारिस हालत में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत गंभीर थी। तीन दिन पहले इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। उसकी लाश को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया और मेमो थाना कोतवाली पुलिस को भेज दिया गया। लेकिन, पुलिस ने शव वहां से नहीं हटाया। इससे उसमें सोमवार को दुर्गंध आने लगी। इससे सभी का बुरा हाल रहा। पुलिस को फिर से सूचना दी गई, तब जाकर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बी के गुप्ता ने बताया कि वृद्ध की मौत के बाद ही पुलिस को मेमो भेज दिया गया था। अज्ञात शवों को शिनाख्त के लिए तीन दिन तक रखना पड़ता है, जिस वजह से लाश अस्पताल परिसर में रखी रही। गर्मी होने की वजह से उसमें सड़ांध आने लगी। सोमवार को उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।