{"_id":"6367bcd4b3830c17b35be7c7","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-on-noose-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: शमशान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: शमशान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 06 Nov 2022 07:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:25 PM IST
सार
युवक का शव शमशान घाट के अंदर टीनशेड में फंदे पर लटका मिला। पिता ने झगड़ा करने वाले युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के पुलिया नंबर नौ के न्यू कछियाना मुहल्ला निवासी अंशुल वर्मा का शव शमशान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतक युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुकेश वर्मा का पुत्र अंशुल वर्मा एक दुकान पर काम करता था, लेकिन दीपावली के बाद से वह काम पर नहीं जा रहा था। शनिवार की शाम उसका शमशान घाट में बैठकर शराब पी रहे क्षेत्र के तीन युवकों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद पिता अंशुल को घर ले आया था। देर शाम वह शौच के लिए घर से निकला था, परंतु इसके बाद लौटा नहीं। बाद में उसका शव शमशान घाट के अंदर टीनशेड में फंदे पर लटका मिला। पिता ने झगड़ा करने वाले युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन