फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of young man missing for two days found in canal

Jhansi News: दो दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला

Tue, 17 Oct 2023 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man missing for two days found in canal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शाहजहांपुर के बकुवां इलाके से दो दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को नहर में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में युवक नहर में डूब गया था। परिजन उसकी दो दिनों से तलाश कर रहे थे।

शाहजहांपुर के बकुवां बुजुर्ग निवासी विजय अहिरवार (43) जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार को वह मोंठ नहर के पास मवेशियों को लेकर गया था। शाम को वह घर नहीं लौटा। परेशान परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। दो दिन से रिश्तेदारी में उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह उसके भतीजे समेत अन्य लोग तलाशते हुए मोंठ नहर के पास पहुंचे। करीब दो किलोमीटर दूर अमरा के पास उसकी लाश नहर में मिली। पुलिस को इसकी सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी के मुताबिक विजय शराब पीने का आदी था। घटना के दिन भी उसने शराब पी हुई थी। संभावना जताई जा रही कि शराब के नशे में ही वह नहर में डूब गया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed