फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 09 Aug 2023 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances
बबीना। मंगलवार सुबह बबीना के लहर ठकरपुरा गांव में युवक का शव पड़ोस के मकान में फंदे से लटकता मिला। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भिजवाने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लहर गांव निवासी चतुर सिंह का इकलौता पुत्र विष्णु राजपूत (23) गांव में ही रहता था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। परिवार में डेढ़ साल की एक बच्ची है। परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह खाना खाकर विष्णु घर में सो गया था। मंगलवार को सुबह वह घर में नहीं था। घर वालों ने समझा कि आसपास कहीं गया होगा लेकिन, कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उसका शव पड़ोसी के घर में फंदे से लटके होने की बात बताई। यह सुनकर परिवार के लोग रोते-बिखलते हुए पहुंच गए। सूचना मिलने पर बबीना थाना प्रभारी रणविजय सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल और एक पुराना प्रार्थना पत्र बरामद हुआ लेकिन, परिवार के लोग इसके बारे में कुछ नहीं बता सके। उधर, परिवार के लोगों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। उनका कहना है कि जमीनी विवाद की वजह से युवक की हत्या करके उसके शव को फंदे पर टांग दिया गया। थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed