फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of delivery boy missing for seven days found in canal

Jhansi News: सात दिन से लापता डिलीवरी बॉय की नहर में मिली लाश

Wed, 26 Feb 2025 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of delivery boy missing for seven days found in canal

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थाना इलाके से एक सप्ताह पहले लापता डिलीवरी बॉय की लाश नहर में मिली है। परिजन ने बताया कि उसे एक व्यक्ति प्रताड़ित कर रहा था, इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बबीना नए थाने के सामने यादव मोहल्ला निवासी अजय यादव (24) एक ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय था। 17 फरवरी की सुबह तकरीबन छह बजे वह घर से पैदल ही निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजन ने आसपास काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों के यहां भी तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। इलाके के सीसीटीवी के एक फुटेज में वह नहर किनारे जाता नजर आया। इसके बाद से परिजन नहर के आसपास उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार शाम को दतिया जनपद से गुजरी अंगूरी बैराज में उसका शव मिला। इस पर परिजन शव को झांसी ले आए और पुलिस को सूचना दी। मृतक के चचेरे भाई शिवम यादव ने बताया कि एक साल पहले अजय की गाड़ी से एक व्यक्ति की गाड़ी में टक्कर लग गई थी। टक्कर में वह व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया था, जिसे अजय ही अस्पताल ले गया था और उसका पूरा इलाज कराया था। कुछ समय बाद उस व्यक्ति ने अजय पर मुकदमा कर दिया था। वह व्यक्ति मुकदमे में राजीनामा के लिए अजय पर तीन लाख रुपये देने का दबाव बना रहा था, इससे वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन ने कहा कि इसकी शिकायत अब वह पुलिस से करेंगे। मौत के बाद से परिजन का बुरा हाल है। घटना के संबंध में बबीना थाने के प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed