फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of brother who was missing for five years found

Jhansi News: पांच साल से लापता चल रहे भाई की मिली लाश

Wed, 17 Apr 2024 04:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of brother who was missing for five years found
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। घर से पांच साल से गायब चल रहे एट के जालौन जिले के एक व्यक्ति का शव झांसी में बरामद हुआ। परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही है।
जालौन जिले के एट थाना इलाके के ग्राम ढगुआकला निवासी संदीप त्रिपाठी (48) का शव सोमवार को लावारिश अवस्था में झांसी रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला था। मृतक के बड़े भाई सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि दस साल पहले छोटा भाई संदीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। कुछ लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। तब इस घटना की परिजनों को जानकारी नहीं लग पाई थी। सभी उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इस घटना में उसकी याददाश्त चली गई थी और वह मेडिकल से ही लापता हो गया था। पांच साल पहले वह मिला था और डेढ़ महीने घर में रहने के बाद एक बार फिर से घर से चला गया था। सोमवार को जीआरपी ने स्टेशन पर उसका शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त करने पर वह भाई का निकला। भाई ने बताया कि मृतक संदीप को फिल्में देखने का शौक था। वह बारह साल की उम्र में घरवालों को बगैर बताए मुंबई चला गया था। जानकारी होने पर वे उसे वहां से वापस ले आए थे।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक के चार भाई अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शेखर (22) गाजियाबाद से इंजीनियरिंग कर रहा है। जबकि, छोटा अर्पित (19) घर पर रहकर ही पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed