फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of BHEL worker found on railway line while on duty

Jhansi News: ड्यूटी के लिए निकले बीएचईएल कर्मी का रेलवे लाइन पर मिला शव

Tue, 18 Jul 2023 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of BHEL worker found on railway line while on duty

विज्ञापन
झांसी। बबीना के खजराहा गांव के पास रेल लाइन पर ड्यूटी के लिए निकले बीएचईएलकर्मी का शव बरामद हुआ। परिजनों ने एक किराना व्यापारी पर लेन-देन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खैलार निवासी आजाद तिवारी (55) बीएचईएल मेडिकल विंग में वार्ड बॉय थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह आजाद ड्यूटी के लिए घर से निकले। इसके बाद वह ड्यूटी में नहीं पहुंचे। यह बात मालूम चलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। उधर, पुलिस को स्थानीय लोगों ने पटरी पर शव के पड़े होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। उसकी मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के मुताबिक परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन






परिजनों ने किया पुलिस चौकी का घेराव



आजाद का शव रेल पटरी से बरामद होने के बाद परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे। परिजनों के मुताबिक पैसों के विवाद के चलते आजाद की हत्या करके शव पटरी पर फेंक दिया गया। काफी देर तक परिवार के लोग चौकी घेरे रहे। हालांकि पुलिस अफसरों के समझाने के बाद परिजन शांत होकर वापस लौट गए। परिजनों के मुताबिक आजाद से एक किराना व्यापारी ने कई साल पहले करीब 18 लाख रुपये उधार लिए थे। इसे चुकाने के लिए व्यापारी ने चेक दिया लेकिन, वह बाउंस हो गया। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों ने व्यापारी पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन लोगोें ने आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापारी ने आजाद को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed