फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a young man drowned in a pond was found after 16 hours

तालाब में डूबे युवक का 16 घंटे बाद मिला शव

Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man drowned in a pond was found after 16 hours
झांसी। बीते रोज बरुआसागर के झरने में नहाते समय डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद रविवार की सुबह बरामद हुआ। इससे क्षेत्र में कोहराम मच गया। मृतक अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाले हुए था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वो हादसे का शिकार हो गया था।
विज्ञापन

बरुआसागर के सनौरा मुहल्ला निवासी मनीष कुशवाहा (20) शनिवार को अपने दोस्तों के साथ बरुआसागर के स्वर्गाश्रम तालाब में नहाने गया हुआ था। शाम तकरीबन चार बजे वो गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया, परंतु देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। रात होने की वजह से रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। रविवार की सुबह फिर गोताखोर तालाब में कूदे। तकरीबन आठ बजे उसकी लाश तालाब के गहरे पानी में मिली। इससे क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विदित हो कि मृतक युवक मनीष के पिता रामप्रकाश कुशवाहा की मौत आठ साल पहले हो गई थी। मनीष घर में बड़ा था और उससे छोटे दो भाई हैं। पिता की मौत के बाद मनीष पर ही घर की जिम्मेदारी आ गई थी। होश संभालते ही उसने घर संभाल लिया था। वो एक बर्तन की दुकान पर काम करता था। समय मिलने पर खेती में भी जुट जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed