फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body in thief FIR

मृतक पर चोरी के प्रयास की एफआईआर

Sat, 09 Nov 2019 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body in thief FIR
Dead body in thief FIR
झांसी। थाना प्रेमनगर स्थित रेलवे कॉलोनी मेें लोगों की मारपीट में मारे गए युवक पर पुलिस ने चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के अगले दिन पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी रही, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में भी संपर्क साधा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के थाना प्रेमनगर अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई नगर रेलवे कॉलोनी निवासी अशोक वर्मा के मकान की छत पर एक युवक चढ़ा था। आहट मिलने के बाद बाहर निकलकर उन्होंने शोर मचा दिया था। आवाज सुनकर एकत्रित होकर लोग पहुंच गए थे। लोगों को आता देख छत से भगाते समय अचानक गिर पड़ा था। इसके बाद लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। देर रात मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृतक पर चोरी के प्रयास की एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार को भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ सदर केवी अशोक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को बुलाकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed