फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body found outside the house of a businessman who had gone out with a friend

Jhansi News: दोस्त के साथ निकले कारोबारी का घर के बाहर मिला शव

Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body found outside the house of a businessman who had gone out with a friend
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव मेें एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात वह अपने दोस्त के साथ बुलेट पर सवार होकर निकले थे। उनका शव बुधवार सुबह घर के बाहर खून से लथपथ हाल में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा सुरक्षित रखवाया है।
चिरगांव के गल्ला मंडी रोड निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा (55) पुत्र गणेश अपने बेटे मानवेंद्र के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे धर्मेंद्र अपने एक दोस्त के साथ बुलेट पर सवार होकर बाहर निकले थे। रात भर वह लौटकर घर नहीं आए। बुधवार सुबह घर की महिलाएं बाहर झाड़ू लगा रही थीं। उसी समय दरवाजे से करीब बीस मीटर दूरी पर धर्मेंद्र की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। यह देखकर महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर चिरगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। धर्मेंद्र के सिर, मुंह एवं पेट पर चोट के निशान थे। पूरा चेहरा खून से सना हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक पूछताछ में मालूम चला है कि धर्मेंद्र शराब पीने के आदी थे। रात में वह शराब पीने के बाद बाहर निकले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनके मौत की वजह साफ होगी। मामले की छानबीन कराई जा रही है। जिसके साथ वह बाहर निकले थे, उससे भी पूछताछ की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन



परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

धर्मेंद्र के भतीजे महेश समेत अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिन परिस्थितियों में शव बरामद हुआ, उसमें हत्या की आशंका है। परिवार में धर्मेंद्र की पत्नी हीरा देवी समेत एक बेटा एवं एक बेटी हैं। दोनों की वह शादी कर चुके। उनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed