फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dcm ne yatriyao se bhri tecsi ko mari tkkar, 6 ki mot

डीसीएम ने यात्रियों से भरी टैक्सी को मारी टक्कर, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

Mon, 07 Oct 2019 06:10 PM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
dcm ne yatriyao se bhri tecsi ko mari tkkar, 6 ki mot
झांसी के बढ़वार मोड़ पर हुए सड़क हादसे में घायल का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : DEHAT
झांसी के गुरसराय- मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित राजापुर बड़वार मोड़ पर रविवार की शाम करीब सात बजे डीसीएम वाहन ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। रविवार को छह लोगों की मौत हुई थी। सोमवार को तीन और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


मृतक एक ही परिवार के हैं। वे खेड़ी खड़ौरा में स्थित माता मंदिर में पूजन कर वापस अपने गांव रानापुरा आ रहे थे। रविवार को टोड़ी फतेहपुर के गांव रानापुरा निवासी धनीराम (55) पुत्र उल्ले, सीमा (26) पत्नी सुनील, सुनील (28) पुत्र धनीराम, अनीता (21) पत्नी रोहित, रोहित (25) पुत्र मुन्नालाल, गोविंद (18) पुत्र मुन्नालाल, शिल्पी (20) पुत्री मुन्नालाल, किशोरी (50) पुत्र धन्नू, पुष्पा पत्नी मुन्नालाल, धनकू पत्नी पुष्पेंद्र, मनीष पुत्र खुंदेलाल, धूराम पुत्र भग्गी, नीरज पुत्र श्रीफल व सुनील का एक साल का बेटा एक ऑटो में सवार होेकर नजदीक के खेड़ी खड़ौरा गांव के माता मंदिर में पूजन अर्चना के लिए गए थे।
विज्ञापन


शाम को वे ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच गुरसराय- मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित राजापुर बड़वार मोड़ पर तेज गति से आ रहे डीसीएम वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में धनीराम, सीमा, सुनील, अनीता, रोहित, गोविंद लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच घायल हो गए। सोमवार को इलाज के दौरान पांच घायलों में से तीन ने दम तोड़ दिया। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मऊरानीपुर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। यहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल शिल्पी व किशोरी को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों के  परिजनों को दो- दो लाख व घायलों को पचास- पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed