फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughter of RPF Personnel Hangs Herself After Returning Home from Exam; Dies

Jhansi News: पेपर देकर घर लौटी आरपीएफ कर्मी की बेटी फंदे से झूली, मौत

Sun, 29 Mar 2026 02:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Daughter of RPF Personnel Hangs Herself After Returning Home from Exam; Dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। आरपीएफ कर्मी की बेटी का शव शुक्रवार शाम घर के अंदर बाथरूम में फंदे पर झूलता मिला। मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी और पेपर देकर घर लौटी थी। हादसे के समय घर पर भाई मौजूद था। मां नवरात्र पर भजन-कीर्तन में शामिल होने गई थी।

रेलवे वर्कशॉप में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात अशोक सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वह यहां दीनदयाल नगर पानी की टंकी के पास किराये के मकान में परिवार सहित रहते हैं। उनकी एक बेटा यशी व एक बेटा है। बेटी यशी सिंह इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को वह पेपर देकर घर लौटी। उस समय भाई घर पर मौजूद था। मां पड़ोस में भजन-कीर्तन में शामिल होने गई थी। शाम को पिता घर लौटे। उन्हें लगा कि बेटी बाथरूम में है। काफी देर बाद भी बेटी बाहर नहीं निकली तो भाई ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई हलचल न होने पर पिता ने किसी प्रकार दरवाजा खोला तो चीख उठा। बेटी दुपट्टे के फंदे से झूल रही थी। आनन-फानन बेटी को उतारकर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने यशी को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रेमनगर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि छात्रा पेपर देकर लौटी थी। संभवत: पेपर बिगड़ने से अवसाद में आकर फंदा लगा लिया। परिजनों से पूछताछ की गई थी, लेकिन वह भी कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। मौत के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed