फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughter-in-law commits suicide after quarreling with mother-in-law

Jhansi News: सास से झगड़ने के बाद बहू ने दी जान

Thu, 22 Aug 2024 05:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law commits suicide after quarreling with mother-in-law
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सास से झगड़ने के बाद बहू ने फंदा लगाकर जान दे दी। रक्षाबंधन पर सास और बहू दोनों अपने-अपने मायके जाना चाहती थीं। विवाद हो जाने से दोनों मायके नहीं जा सकीं। सास-बहू में बोलचाल बंद हो गई थी। नाराज बहू ने पति को दवा लेने बाहर भेज दिया और कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बबीना के मातन मोहल्ला निवासी सरोज (26) पत्नी नारायण कुशवाहा की सात साल पहले शादी हुई थी। उसका मायका ललितपुर के चंदावली में है। उसकी सास का मायका तालबेहट में है। सास-बहू दोनों ही रक्षाबंधन पर मायके जाना चाहती थी लेकिन, परिवार में किसी एक के जाने की बात तय हुई। इस बात पर सास-बहू में कहासुनी हो गई। दोनों मायके जाने पर अड़ गईं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सरोज ने पति को दवा लेने बाहर भेज दिया। पति तीन साल के बेटे को भी साथ ले गया। उसी दौरान कमरे में सरोज साड़ी से फंदा लगाकर झूल गई। कुछ देर बाद जब सास कमरे में गई तब बहू को फंदे से लटका देखा। सास ने हंसिया से रस्सी काटकर उसे फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने पर पति भी पहुंच गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से उसके तीन साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed