फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Datia's railway station will be built like Pitambara Peeth temple

Jhansi News: पीतांबरा पीठ मंदिर जैसा बनेगा दतिया का रेलवे स्टेशन

Wed, 22 Mar 2023 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Datia's railway station will be built like Pitambara Peeth temple
झांसी। आने वाले दिनों में दतिया का रेलवे स्टेशन मां पीतांबरा पीठ मंदिर जैसा नजर आएगा। अमृत भारत योजना के तहत रेल प्रशासन स्टेशन को नया स्वरूप देगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अमृत भारत योजना के तहत रेल प्रशासन झांसी रेल मंडल के 15 स्टेशनों को नया स्वरूप देने जा रहा है। इस योजना के तहत दतिया रेलवे स्टेशन का भी चयन किया गया है। चूंकि, दतिया की पहचान देश भर में मां पीतांबरा पीठ की वजह से है। रेलवे को भी पीतांबरा मंदिर की वजह से भारी संख्या में श्रद्धालु मिलते हैं। नवरात्र में तो दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियां खचाखच भरकर आती हैं।
विज्ञापन




इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को भी ट्रेनों की यही स्थिति रहती है। ऐसे में अब रेल प्रशासन ने दतिया के रेलवे स्टेशन को पीतांबरा पीठ मंदिर की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है। स्टेशन का मुख्य द्वार भी पीतांबरा मंदिर जैसा बनाया जाएगा। जबकि, भीतरी परिसर में मंदिर के अंदरूनी चित्र व पीठ से जुड़ीं अन्य जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed