फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Datia railway station will be decorated on the lines of Banaras

बनारस की तर्ज पर संवारा जाएगा दतिया रेलवे स्टेशन

Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Datia railway station will be decorated on the lines of Banaras
झांसी। झांसी मंडल के अंर्तगत आने वाले दतिया एवं चित्रकूट धाम स्टेशन बनारस की तर्ज पर संवारे जाएंगे। इन स्टेशनों को उनकी धार्मिक पहचान के मुताबिक नया स्वरूप मिलेगा। एनसीआर मुख्यालय के निर्देश पर रेल अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही कि अगले तीन वर्ष के भीतर यह नए कलेवर में दिखाई पड़ने लगेंगे।
विज्ञापन

पूरे देश में दतिया की पहचान मां पीतांबरा पीठ से है जबकि चित्रकूट धाम भगवान राम के वनगमन पथ की वजह से पहचाना जाता है। रेल महकमा धार्मिक पहचान वाले स्टेशनों को उनके स्वरूप के मुताबिक विकसित करने की कवायद में जुटा है। इसके पहले बनारस, प्रयागराज, अयोध्या जैसे शहरों के रेल स्टेशन उनके धार्मिक स्वरूप के मुताबिक संवारे जा चुके। इसी तर्ज पर दतिया एवं चित्रकूट धाम को भी संवारने की तैयारी है। रेल अफसरों का कहना है बनारस रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ही दतिया रेलवे स्टेशन को खूबसूरत बनाया जाएगा। स्टेशन के स्वरूप में बदलाव के साथ ही यहां सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार, वॉटर एटीएम, वेटिंग रूम एवं शौचालयों में सुधार समेत अन्य कार्य भी कराए जाएंगे हालांकि रेल अफसरों का कहना है कि अंतिम स्वरूप प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद ही तय होगा। इनमें कुछ कार्यों की जगह नए कार्य भी जोड़े जा सकते हैं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यह दोनों स्टेशनों को विकसित करने का प्रस्ताव है। जल्द ही यह कार्य आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed