फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Datia got maximum development in the state: Shivraj

प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास दतिया का हुआ: शिवराज

Mon, 21 Aug 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Datia got maximum development in the state: Shivraj
- प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दतिया। सोमवार को एयरपोर्ट का शिलान्यास करने दतिया पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास दतिया का हुआ है। यह मां पीतांबरा की कृपा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मेहनत से संभव हुआ है।
इस दौरान शिवराज ने दतिया के बसई में महाविद्यालय खोलने, नगर पंचायत बनाने के साथ ही ग्राम खिरिया फैजुल्ला का नाम खिरिया सरकार करने का प्रस्ताव सरकार को भेजने के प्रस्ताव की घोषणा की। सीएम ने कहा कि लाड़ली बहिना योजना के जरिये राशि देकर सरकार ने बहनों को उनका मान-सम्मान व हक देने का काम किया है। साथ ही कहा कि मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले बेटे-बेटियों की फीस अब मप्र सरकार भरेगी। इस दौरान उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्रों में भी विमान सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया गया है। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दतिया के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, इसके लिए हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सांसद संध्या राय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक मदन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष इंदिरा धीरू दांगी, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांति बृजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष शांति प्रशांत ढेंगुला, कलेक्टर संदीप माकिन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मिश्रा, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed