फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   datar nagar railway colony win match

दातार नगर परबई ने रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया

Tue, 09 Feb 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
datar nagar railway colony win match
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर खेली जा रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स और दातार नगर परबई के बीच खेला गया। जिसमें दातार नगर परबई की टीम ने आठ विकेट से मैच में जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर रूपेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स की टीम ने 33.5 ओवरों में 151 रन बनाए। जिसमें कप्तान शादाब हुसैन ने 25, निखिल कोटे ने 21 एवं रोहन डेविड ने 35 रन बनाए। जवाब में दातार नगर परबई ने 27.3 ओवरों में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीत लिया। जिसमें अभिषेक कुमार ने 36, अंकेश कुमार ने 45 रन बनाए। मैच के दौरान परवेज व मोहम्मद शाहिद अंपायर की भूमिका में रहे। इस मौके पर जेडीसीए जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत सिंह, निखिल मिश्रा, शंकर चौबे, राजीप मल्होत्रा, संजय साहनी, मोहम्मद आरिफ, धीरज त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed