{"_id":"61c0da7b98480d1f863e81b6","slug":"dangerous-cold-three-suffered-brain-stroke-due-to-cold-wave-jhansi-news-jhs2113844158","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक हुई ठंड, शीत लहर से तीन को पड़ा ब्रेन स्ट्रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक हुई ठंड, शीत लहर से तीन को पड़ा ब्रेन स्ट्रोक
विज्ञापन
झांसी। उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से इन दिनों झांसी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीत लहर के चलते तीन लोगों को ब्रेन स्ट्रोक पड़ गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को झांसी का न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, दिन में धूप खिली होने की वजह से रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया। सूरज ढलने के बाद तापमान में गिरावट आने लगी। सर्द हवाओं की वजह से गलन तेज हो गई। कड़ाके की सर्दी की वजह से तीन मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि लोग ठंड से बचाव करें। गर्म कपड़े पहनें और कानों को ढककर रखें।
आगे पारा बढ़ने के हैं आसार
लगातार कम हो रहे तापमान के बीच सर्दी से कुछ राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा होना शुरू हो जाएगा। न्यूनतम पारा में एक डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। जबकि, बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ, बृहस्पतिवार को नौ, शुक्रवार व शनिवार को 10-10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।