फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dangal competetion mahaval and rambabu between

रोहित और मनीष के बीच बराबरी का रहा मुकाबला

Sat, 21 Nov 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dangal competetion mahaval and rambabu between
झांसी। करारी स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में महावल सिंह एवं रामबाबू गुर्जर की स्मृति में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रवि शर्मा ने दीप जलाकर दंगल का उद्घाटन किया। दंगल में शिरकत के लिए आसपास के जनपदों समेत दिल्ली, हरियाणा एवं पंजाब के पहलवान भी पहुंचे थे। दिन भर चले मुकाबलों में पहलवानों ने जमकर दांवपेच दिखाए। शाकिर नूर एवं अंकुर के बीच मुकाबले काफी दिलचस्प रहा। आखिरी राउंड में दिल्ली के हिंद केसरी रोहित एवं पंजाब के मनीष के बीच मुकाबला हुआ। करीब बीस मिनट की फाइट में दोनों पहलवानों ने दांव लगाकर एक-दूसरे को चित करने की भरपूर कोशिश की लेकिन, कोई भी पहलवान कामयाब नहीं हुआ। आखिरकार मुकाबला बराबरी में छूटा। दोनों पहलवानों को दमदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व बुंदेलखंड केसरी बालजी पहलवान गुर्जर, संयोजक गंधर्व सिंह गुर्जर, चंद्रप्रकाश राय, मेहरबान सिंह, अभिषेक शर्मा, अभिषेक भार्गव, मनी शर्मा, संजय पार्षद, उमाशंकर राय, राजू समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed