झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में रेल कर्मचारियों के बालक व बालिकाओं की डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता तीन वर्गों में कराई गई। जिसमें दस वर्ष से कम आयु, 15वर्ष से कम आयु व 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (टेकिभनकल) अमित सेंगर मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे। वहीं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता रहे।
प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में दस वर्ष से कम बालिका आयु वर्ग में रिद्धी मिश्रा ने पहला, वेरोनिका गुप्ता ने दूसरा व दर्शिका यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। दस वर्ष से कम बालक आयु वर्ग में मोहित मीना प्रथम, सक्षम श्रंगीऋषी द्वितीय और आदित्य राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 15 वर्ष के कम बालिका आयु वर्ग में वैशणवी प्रथम, सलौनी रायकवार द्वितीय और अन्नया त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। 15 वर्ष से अधिक बालक वर्ग में शशांक वर्मा पहले, वंश खोसला दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के 15 वर्ष से अधिक बालिका वर्ग में लक्षिता शीर पहले, अनुष्का यादव दूसरे व सुगंधा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आरती अभयंकर, सुरभि मिश्रा, अभिषेक, जय कोष्ठा रहे। कार्यक्रम में आरपी सिंह, चंद्र मोहन, अनिरुद्ध, बृजेंद्र यादव व मोहम्मद सईद मौजूद रहे।