फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dam-affected farmers demanded compensation

बांध प्रभावित किसानों ने मांगा मुआवजा

Sat, 23 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dam-affected farmers demanded compensation
झांसी। पथरई व लखेरी बांध के डूब क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने कई सालों बाद भी मुआवजा न मिलने पर शुक्रवार से सिंचाई विभाग के बेतवा भवन कार्यालय प्रांगण में बुंदेलखंड किसान पंचायत के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। हालांकि, अधिशासी अभियंता ने किसानों से वार्ता कर आठ दिन का समय मांगा, इसके बावजूद किसानों ने मांगें पूरी होने तक कार्यालय में ही डटे रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



धरने का नेतृत्व कर रहे पंचायत के अध्यक्ष गौरी शंकर बिदुआ ने कहा कि पथरई व लखेरी बांध का निर्माण कार्य 2007- 08 में पूरा कर लिया गया था, लेकिन किसानों के बालिग परिवारों को अनुकंपा राशि एवं पेड़, बंधी, कुआं आदि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उनकी मांग है कि पथरई बांध के प्रभावित ग्राम विजयगढ़, मजरा, बगरौनी, इमिलिया के किसानों के बालिग परिवारों को अनुकंपा राशि एवं प्लाट वितरित की जाए। लखेरी बांध में प्रभावित ग्राम रेवन के डूब क्षेत्र में प्रभावित किसानों का सर्वे कराया जाए तथा प्रभावित किसानों को पेड़ बंधी, कुआं, मकान एवं बालिग परिवार को अनुकंपा राशि एवं मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन



उक्त दोनों बांधों को पूर्ण क्षमता के साथ भरा जाए, ताकि संबंधित क्षेत्र के किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके व पहूज बांध के डूब क्षेत्र में 100 वर्षों से चली आ रही किसानों की भूमिधरी जमीन का मुआवजा देने की मांग की। धरने के दौरान सिंचाई विभाग पंचम खंड के अधिशासी अभियंता कमलेश्वर सिंह ने दो बार किसानों से मुलाकात कर उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने किसानों ने आठ दिन का समय मांगा। उनके जाने पर किसानों ने आठ दिन तक लगातार धरने को जारी रखने का निर्णय लिया। देर रात तक किसानों का धरना जारी था। धरने में देवी सिंह कुशवाहा, राम सिंह जादौन, शंभू रायकवार, मुकेश पटेल, हरीश खरे, बाबूलाल पाल, मुन्ना यादव, हेमंत त्रिपाठी, रवि विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, कांशीराम कुशवाहा, गनपत पाल, अखिलेश गुप्ता आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed