फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dalit woman for prostitution had mortgages

देह व्यापार के लिए बंधक बनाई थी दलित युवती

Thu, 10 Dec 2015 01:18 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dalit woman for prostitution had mortgages
झांसी। मंगलवार को जिस्म फरोशी के धंधे में पकड़ी गई दलित युवती की तहरीर पर देह व्यापार के लिए बंधक बनाने का मामला नवाबाद थाने में दर्ज किया है। पुलिस ने संचालिका को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नवाबाद थानांतर्गत राजपूत कालोनी स्थित एक मकान में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे का मंगलवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से संचालिका व एक युवती को दबोच लिया था। संचालिका का पति फरार हो गया था। पकड़ी गई युवती ग्वालियर की रहने वाली दलित है।
विज्ञापन


इस युवती ने बुधवार को पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को झांसी मेडिकल कालेज में दवा लेने आई थी। कॉलेज के गेट नंबर एक के सामने उसको पहले से  परिचित पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र हरीशंकर निवासी राजपूत कालोनी शिवाजी नगर मिला। वह उसे झांसा देकर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाते ही पुष्पेंद्र की पत्नी ज्योति उसे अंदर कमरे में ले गई, जहां पुष्पेंद्र ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति आया, जिससे उन्होंने रुपये लिए । इस अज्ञात ने भी उसके साथ बलात्कार किया। उसने विरोध करते हुए खुद को छोड़ने के लिए अनुरोध किया, तो पुष्पेंद्र व उसकी पत्नी ने आठ दिन तक नहीं छोड़ने को कहा।

दोनों ने उसे बताया कि अभी और ग्राहक आने हैं। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि विरोध करने पर ज्योति ने मारपीट की और पुष्पेंद्र से मरवा देने की धमकी भी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर बंधक बनाकर देह व्यापार करने का मामला पंजीकृत कर लिया है।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया
बंधक बनाकर गैंगरेप की शिकार दलित युवती का बुधवार को नवाबाद थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्रित करने के लिए पीड़िता के कपड़े भी सील कर जांच के लिए भेज दिए हैं।

फेसबुक पर हुई दोस्ती
पुलिस सूत्रों के अनुसार गैंगरेप की शिकार युवती बिंदास लाइफ जीने की वजह से गलत धंधे में लिप्त लोगों की नजरों में चढ़ी हुई थी। प्लानिंग के तहत पुष्पेंद्र ने उससे फेसबुक पर दोस्ती बढ़ाई और फिर मुलाकात की। जिसकी वजह से वह उसके साथ बिना किसी हिचक के घर चली गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित युवती का रिश्ता पक्का हो चुका है, जल्द ही उसकी शादी होने वाली है।


यह है जांच का मुद्दा
पीड़ित युवती को लेकर पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। उसका झांसी मेडिकल कॉलेज में किस बीमारी का उपचार चल रहा था। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रोगी है, तो कौन उपचार कर रहा है? वह किसके साथ दवा लेेने के लिए आई थी। अव्वल तो प्रश्न यह उठता है कि ग्वालियर का मेडिकल कॉलेज काफी विख्यात है। उसने वहां के कॉलेज में उपचार कराया अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed