फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dakshin Express engine failed train stood still for two and a half hours

UP: दक्षिण एक्सप्रेस का इंजन फेल, ढाई घंटे खड़ी रही रेल; भोपाल परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का पेपर छूटा

Tue, 19 Nov 2024 12:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Nov 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
Dakshin Express engine failed train stood still for two and a half hours
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
झांसी में मंगलवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थियों की परीक्षा दक्षिण एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से छूट गई। ट्रेन बीना से पहले खड़ी हो गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में दूसरा इंजन जोड़ा गया। इस दौरान दक्षिण एक्सप्रेस ढाई घंटा मेन लाइन पर ही खड़ी रही। 
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन से चलकर हैदराबाद जाने वाले दक्षिण एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से झांसी पहुंची थी। यहां से भोपाल में आयोजित परीक्षा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी ट्रेन में सवार हुए थे। 
विज्ञापन


जिनकी भोपाल में 11 बजे से परीक्षा होनी थी। लेकिन ट्रेन ललितपुर से आगे बढ़ी तो करौंदा स्टेशन के पास दक्षिण एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी ह गई। ट्रेन के लोको पायलट ने काफी प्रयास किया, लेकिन इंजन चालू नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रेल अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर अवगत कराया गया। इसके बाद रेल अधिकारियों ने दूसरा इंजन भेजा। इस दौरान ट्रेन ढाई घंटा खड़ी रही। बता दें कि दक्षिण एक्सप्रेस के भोपाल पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9.40 बजे है। लेकिन घटना के बाद अब ट्रेन तीन घंटे की देरी से दोपहर 12.40 बजे पहुंच रही है।

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन का इंजन तकनीकी कारण से फेल हो गया था, इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन का गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed