फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dairy farm owner in milk perfect cost

पशुपालकों को मिलेगा दूध का उचित मूल्य

Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
dairy farm owner in milk perfect cost
rajya mantri laxmi nisaad - फोटो : amar ujala
बुंदेलखंड क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और सूखे की विभीषिका झेल रहे जनपद के किसानों की आर्थिक दशा में सुधार लाने व उनके जीवन स्तर में खुशहाली लाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बेहद संवेदनशील हैं। झांसी में पराग डेयरी का उच्चीकरण व आधुनिकीकरण होने से जहां जनता को स्वच्छ एवं कीटाणु रहित पाश्चुराइज्ड दूध एवं दुग्ध पदार्थों की समुचित उपलब्धता होगी, वहीं दूसरी ओर पशुपालक किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य भी मिलेगा। उक्त बातें राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहीं। वह यहां दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. की दुग्धशाला का उच्चीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए भूमि पूजन करने आए थे।
विज्ञापन


कानपुर रोड स्थित पराग डेयरी प्रांगण में उच्चीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए तीन करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो प्लांट का मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस धनराशि से प्रतिदिन दो टन घी पैकेजिंग एवं दही पैकेजिंग प्लांट की स्थापना होगी। राज्यमंत्री ने कहा कि  कृषि के साथ-साथ दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने बुंदेलखंड के लिए मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं को विस्तार से बताया और सपा शासन काल में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए एमएलसी रमा निरंजन ने पराग डेयरी में हो रहे इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इससे पूर्व उप्र. दुग्धशाला विकास अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मई 2013 में बना पराग डेयरी प्लांट लगातार क्रियाशील है। इसे बुंदेलखंड पैकेज के तहत बनाया गया था। हमारे यहां 256 दुग्ध समिति गठित एवं पंजीकृत हैं। प्लांट की क्षमता लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला, मीरा रायकवार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रोबेशन अधिकारी राजीव शर्मा ने किया।इस मौके पर मंडलायुक्त के. राममोहन राव, एसएसपी मनोज तिवारी, डीपीआरओ केके सिंह, प्रभारी सीडीओ प्रह्लाद सिंह, प्रबंधक दुग्ध संघ डॉ. एसपी सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
झांसी। जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोहिया आवास, इंदिरा आवास, पेयजल, कृषि, मंडी परिषद, लघु सिंचाई, पशुपालन, उद्यान, सेतु निगम, स्वास्थ्य आदि विभागों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और उनका प्रचार-प्रसार किया जाने की बात कही।


राज्यमंत्री को कई संगठनों ने सौंपे ज्ञापन
झांसी। मंगलवार को प्रदेश के रसद एवं खाद्य मंत्री को कई संगठनों ने ज्ञापन सौंपे व उनसे उचित कार्रवाई की मांग की।
रायकवार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष महेश रायकवार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि आंतिया तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से पट्टे दिए गए। मामले की जांच हो। इसी तरह ग्राम पंचायत खाड़ी ब्लॉक बबीना की ग्राम प्रधान हंसमुखी देवी ने ज्ञापन देकर बताया कि उनके गांव को लोहिया ग्राम में शामिल किया गया है, मगर कुछ लोग घूस न देने पर गांव का नाम सूची से कटवाने की धमकी दे रहे है। इधर, बाहर सैयर गेट निवासी किरण वंशकार ने प्रार्थना देकर बताया कि दुर्घटना में उनके पति का विकलांग हो गए थे। अभी उसके पति के नाम एपीएल कार्ड बना हुआ है, जिस पर उचित खाद्यान्न नहीं मिल पाता है। महिला ने अन्त्योदय राशन कार्ड बनाने की मांग की। इसी तरह की समस्या बाहर सैयर गेट निवासी पिस्ता श्रीवास ने भी व्यक्त करते हुए अंत्योदय राशन कार्ड बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed