फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daily passengers will have to do the train number entered on the MST

दैनिक यात्रियों को एमएसटी पर दर्ज ट्रेन नंबर पर ही करना होगा सफर

Sun, 26 Sep 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Daily passengers will have to do the train number entered on the MST
झांसी। दैनिक यात्री एमएसटी (मासिक/ त्रैमासिक सीजन टिकट) पर अब तय नंबर की एक्सप्रेस ट्रेन में ही सफर कर सकेंगे। दूसरी ट्रेन में पकड़े जाने पर उनको जुर्माना भरना होगा। वर्तमान में यात्रियों को अनारक्षित पैसेंजर ट्रेनों में ही एमएसटी की सुविधा मिल रही है। जल्द ही एक्सप्रेस गाड़ियों में भी यह सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है। कोविड संक्रमण के दौरान रेलवे ने 20 मार्च 2020 से ट्रेनों में एमएसटी (मासिक/ त्रैमासिक सीजन टिकट) की सेवा बंद कर दी थी। इस सुविधा को 31 अगस्त से दोबारा चालू कर दिया गया। वर्तमान इस सुविधा का लाभ मंडल में संचालित अप और डाउन की 13 अनारक्षित पैसेंजर ट्रेनों में दिया जा रहा है। रेल प्रशासन अब जल्द ही एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। मगर इस बार यात्री को बताना होगा कि वह एमएसटी का प्रयोग किस ट्रेन में करेगा। चयनित ट्रेन का नंबर एमएसटी में लिखा जाएगा। किसी अन्य ट्रेन में यात्रा करने पर जुर्माना भुगतना होगा।
विज्ञापन

अभी इन ट्रेनों मिल रही एमएसटी की सुविधा
वर्तमान में झांसी बांदा पैसेंजर, झांसी मानिकपुर पैसेंजर, झांसी कानपुर पैसेंजर, झांसी आगरा पैसेंजर, झांसी इटावा पैसेंजर, झांसी ललितपुर पैसेंजर, ललितपुर खजुराहो पैसेंजर, ललितपुर बीना पैसेंजर, खजुराहो महोबा पैसेंजर, ग्वालियर इटावा पैसेंजर, मानिकपुर कानपुर पैसेंजर, एट कोंच शटल में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed