फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dahej ki mangh puri na hone pr sasural balo ne bahu ko javran kilaya jehar, mot

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बहू को जबरन खिलाया जहर, मौत

Fri, 02 Apr 2021 06:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
dahej ki mangh puri na hone pr sasural balo ne bahu ko javran kilaya jehar, mot
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बहू को जबरन खिलाया जहर, मौत
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार की रात को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू के साथ मारपीट कर जबरन जहर खिला दिया। हालत बिगड़ती देख सभी मौके से भाग निकले। महिला द्वारा डायल 112 को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस को बयान देने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

कोतवाली अंतर्गत मुकरयाना मोहल्ला निवासी रानी खान की शादी 25 दिसंबर 2016 को आवास विकास कॉलोनी निवासी तारिक के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले लगातार रानी का उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। पंद्रह दिन पहले भी विवाद हुआ था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात भी विवाद होने के बाद ससुराल वालों ने रानी के साथ मारपीट कर जबरन जहर खिला दिया। हालत बिगड़ती देख घबराकर सभी घर से भाग निकले। रानी ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर डायल 112 को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रानी के भाई को सूचना देकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने पूरी घटना की जानकारी देकर जानकारी देकर पुलिस को बयान भी दर्ज कराए। रात भर उपचार के बाद सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। रानी के पिता मोहम्मद सिद्दीक ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि रानी के ढाई साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed