{"_id":"5787e7a84f1c1b010513d63a","slug":"dacoit-stop-train-in-soundless-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनसान इलाके में बदमाशों ने रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनसान इलाके में बदमाशों ने रोकी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
dacoit, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बदमाशों ने बुधवार की रात दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर धौर्रा व जाखलौन स्टेशन के मध्य सुनसान इलाके में रोक लिया। बदमाशों की हलचल से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, बदमाश लूटपाट करने में सफल नहीं हो सके। इस दौरान ट्रेन बीच सेक्शन में करीब 25 मिनट खड़ी रही। वहीं, आरपीएफ ने आम लोगों द्वारा गलती से चेन पुलिंग करने की बात कही है।
ललितपुर रेल सेक्शन में बुधवार की रात 11.15 बजे गाड़ी संख्या 18215 डाउन दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस धौर्रा स्टेशन से जाखलौन स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। ट्रेन दस मिनट ही चली होगी कि तभी ट्रेन में मौजूद बदमाश ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के रुकते ही पटरियों के निकट बदमाशों की हलचल शुरू हो गई। मगर, सभी कोचों के दरवाजे बंद होने के कारण वह अंदर नहीं घुस सके। अंदर घुसने के लिए बदमाशों ने कुछ दरवाजे भी खटखटाए, मगर यात्रियों ने दरवाजे नहीं खोले। इस दौरान ट्रेन के अंदर मौजूद बदमाशों ने करीब तीन बार चेन पुलिंग की। ट्रेन मौके पर 25 मिनट रुकने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इसके चलते ट्रेन जाखलौन स्टेशन पर रात 12.05 बजे पहुंच सकी।
इस मामले में ललितपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर केएस बुंदेला का कहना है कि उक्त ट्रेन बीना की जगह मालखेड़ी होकर झांसी की तरफ आती है। इस कारण बीना के कई यात्री गलती से उक्त ट्रेन में बैठ जाते हैं। बाद में गलती का अहसास होने पर चेन पुलिंग करना शुरू कर देते हैं। बदमाशों की मौजूदगी के संबंध में किसी यात्री ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
आईजी ने की स्टेशन पर चेकिंग
झांसी। इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) एलवी एंटनी देवकुमार ने बृहस्पतिवार की रात रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। इससे यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान सभी प्लेटफार्म, बुकिंग हॉल, वेटिंग रूम आदि स्थानों की डॉग स्क्वाएड की मदद से जांच की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (रेलवे) सत्येंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आरसी मिश्र आदि मौजूद थे।