{"_id":"5d9110f58ebc3e016756191f","slug":"cylender-blast-two-people-injured-jhansi-news-jhs149209841","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटा, दो गंभीर घायल, साथी बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर फटा, दो गंभीर घायल, साथी बचे
विज्ञापन
सिलिंडर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र में रविवार रात एक मकान मेें रखा सिलिंडर फट गया। जिसकी चपेट में आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, अन्य साथी बाल - बाल बच गए। सभी ने यहां - वहां भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
जिला गोरखपुर के थाना कैम्पियरगंज स्थित खड़खड़िया गांव निवासी भोलादास (22) व बिहार के दरभंगा निवासी अजमत अली अपने साथियों के साथ थाना नवाबाद के पिछोर स्थित धोबीघाट के पीछे रहने वाले उमाशंकर यादव के मकान में किराए से रहते हैं। उनके साथ करीब 12-13 बाहरी युवक भी साथ रहते हैं। सभी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रविवार को काम से लौटने के बाद सभी युवक कमरे पर पहुंचे। खाना बनाने के लिए भोलादास व अजमत किचिन में पहुंचकर जैसे ही सिलिंडर जलाने पहुंचे, तभी अचानक विस्फोट होने के बाद सिलिंडर फट गया। जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के बाद किचिन में भी आग लग गई। साथी युवकों ने यहां - वहां भागकर अपनी जान बचाई। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। किसी तरह लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से आग बुझाकर दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।