फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cyber fraudster made a breach of five and a half lakhs in the account of the youth

साइबर जालसाज ने युवक के खाते में लगाई साढ़े पांच लाख की सेंध

Thu, 25 Nov 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraudster made a breach of five and a half lakhs in the account of the youth
झांसी। एक बेरोजगार युवक के बैंक खाते से साइबर जालसाज ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये उड़ा दिए। युवक ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। उसने डीआईजी जोगेंद्र कुमार के पास भी पहुंचकर गुहार लगाई। डीआईजी के निर्देश पर पुलिस टीम हरकत में आ गई। उसने तुरंत जालसाज के बैंक अकांउट को फ्रीज करा दिया। बुधवार को उसके बैंक खाते में पुलिस ने पैसे भी वापस करा दिए।
विज्ञापन

मप्र के देवास जिला निवासी प्रशांत के देसाई (43) यहां झांसी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक ऑनलाइन कंपनी में नौकरी के लिए उनका रजिस्ट्रेशन था। 29 अक्तूबर को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कंपनी में जमा पैसा वापस कराने की बात कही। इसके बाद उसके फोन पर एक लिंक भेजा गया। जैसे ही उसने लिंक क्लिक किया, उसका बैंक खाता ऑनलाइन तरीके से हैक कर लिया गया। ओटीपी भी उसी के माध्यम से जनरेट होने लगा। थोड़ी देर बाद उसके खाते से पैसा निकलने का मैसेज आया। यह मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए। कुछ ही देर में बैंक खाते से जालसाज ने 5.48 लाख रुपये निकाल लिए। भुक्तभोगी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक शिकायत मिलते ही धर-पकड़ के लिए टीम लगाई गई। सबसे पहले बैंक से ट्रेस करके जिस खाते के माध्यम से पैसे निकाले गए थे, वह खाता फ्रीज कराया गया। खाता फ्रीज हो जाने से जालसाज यह रकम नहीं निकाल सका। इसके बाद पुलिस ने लिखा-पढ़ी करके यह पूरा पैसा भुक्तभोगी के खाते में वापस करा दिया। एसपी सिटी के मुताबिक पूरा पैसा प्रशांत के खाते में बुधवार को पहुंच गया।
विज्ञापन

पैसा खाते में वापस आते ही खुश हो गया प्रशांत
करीब 22 दिन के बाद प्रशांत के खाते में जैसे ही जालसाज की ओर से निकाले गए 5.48 हजार पहुंचे, वह खुशी से झूम उठा। प्रशांत के मुताबिक वह देवास की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसी दौरान के बचाए हुए पैसे उसने इस खाते में जमा कर रखे थे। अचानक पूरा बैंक खाता खाली हो जाने के बाद प्रशांत डिप्रेशन में था। बुधवार को जब पुलिस ने उसके खाते में पूरी रकम के वापस पहुंच जाने की सूचना दी तब वह खुशी से झूम उठा। खुशी में वह डीआईजी जोगेंद्र कुमार के पास पहुंचा और उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed