फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cutting light people disturb

बिजली कटौती ने जीना किया दूभर

Fri, 03 Jul 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cutting light people disturb
बिजली - फोटो : ?????
झांसी। सूतीमिल और उनाव गेट सबस्टेशन से जुड़े लोग आए दिन मरम्मत कार्य और फाल्टों के कारण होने वाली अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी उमस भरी भीषण गर्मी के दौरान नई लाइन खींचने के कार्य के चलते साढ़े तीन घंटे तक लगातार बिजली काटी गई। इससे लोगों को घरों में पानी भरना तक मुश्किल हो गया। इसके अलावा कई बार दिन और रात में बिजली का आना- जाना बना रहा। इससे उक्त दोनों सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की एक लाख से अधिक आबादी के लिए पल- पल काटना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

उनाव बालाजी मार्ग पर स्थित जेडीए की बेतवा विहार कॉलोनी में 33 केवीए की नई हाइटेंशन लाइन खींचने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक ये काम किया गया। इस अवधि में सूतीमिल और उनाव गेट सबस्टेशन से जुड़े 50 से अधिक इलाकों की बिजली को बंद रखा गया। इस भीषण उमस भरी गर्मी मेें लगातार साढ़े तीन घंटे तक बिजली न आने के कारण संबंधित क्षेत्र के लोग बेहाल हो गए। वे न तो अपने घरों में पानी भी सकें और न ही उनकी नींद पूरी हो सकी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले एक महीने में ऐसे हालत कई बार बन चुके हैं। बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन पावर हाउस से उक्त दोनों सबस्टेशनों के लिए करीब 17 किलोमीटर दूर से एक ही खंभे पर होकर अलग- अलग हाइटेंशन लाइन आती हैं। इस लाइन में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे बिजली घंटों बंद रहती है। ऐसे में बेतवा विहार कॉलोनी में हाइटेंशन लाइन खींचने का काम लोगों की दिक्कतों को दोगुना किए हुए है।
विज्ञापन

- बेतवा विहार में हाइटेंशन लाइन का दो दिन काम होना था, लेकिन लोगों की दिक्कतों को देखते हुए एक दिन का काम कुछ दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
राकेश वार्ष्णेय, अधीक्षण अभियंता (महानगर)।
इन क्षेत्रों के लोग रहे परेशान
सूती मिल, उनाव गेट सब स्टेशन से अयोध्या पुरी, अंदर-बाहर उनाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्रपुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, फ्रेंड्स कॉलोनी, ऋतुविहार कॉलोनी, अंबावाय, करारी, कांशीराम कॉलोनी व उनाव बालाजी मार्ग पर स्थित 34 गांव के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक महीने से बिजली बेहद परेशान कर रही है। रात हो या दिन बिजली आने का कोई समय तय नहीं है। महेंद्र साहू, ग्वालियर मार्ग।
सुबह से बिजली जाने के कारण सारे काम प्रभावित होते है। पानी तक नहीं भर सका। पूरा परिवार परेशान है। आनंद, अयोध्यापुरी।
दो घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल रही है। दिन तो ठीक है रात में भी कई बार बिजली चली जाती है। प्रेमनारायण, महेंद्र पुरी कॉलोनी।
मेरा छोटा बच्चा बिजली जाते ही रोने लगता है। ऐेसे में समय काटना बेहद मुश्किल हो जाता है। पुष्पेंद्र, अयोध्यापुरी कॉलोनी।
इस सबस्टेशन से जुड़ी लाइन में सबसे ज्यादा फाल्ट आते हैं। बिजली ने बुरा हाल कर रखा है। राजकुमारी, ग्वालियर मार्ग।
साढ़े तीन घंटे तक बिजली न आने के कारण सुबह से सारे काम अस्त व्यस्त हो गए। ऐसा अक्सर हो जाता है। कुसुम, अयोध्यापुरी।
दो मिनट बिजली चली जाए तो पसीना निकलने लगता है। फिर यहां तो घंटों बिजली गुल रहती है। राममनोहर अग्रवाल, अयोध्यापुरी।
पाल कॉलोनी में सुबह पांच बजे से सात बजे तक नियमित अघोषित कटौती होती है। इसके बाद भी बिजली आती जाती रहती है। अरुण कुमार, पाल कॉलोनी।
बिजली विभाग का गर्मियों में मरम्मत कार्य कराना गलत है। विभाग कम से कम लोगों की परेशानी को तो समझे। कमलेश त्रिवेदी।
उनकी कॉलोनी शहर से दूर है। इसलिए कोई उनकी समस्या को समझने वाला नहीं है। बहुत स्थिति खराब है। सोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed