फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Current three hours did not twelve hours

बारह घंटे में तीन घंटे भी नहीं मिला करंट

Sat, 21 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Current three hours did not twelve hours
electric problm, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। बिजली के लिहाज से शनिवार का दिन शहरवासियों के लिए अच्छा नहीं रहा। चढ़े तापमान में दिन भर अलग- अलग स्थानों पर फाल्ट होते रहे, इससे लोगों को बारह में से तीन घंटे भी सुचारु रूप से बिजली नसीब नहीं हो सकी। इतना ही नहीं, मुन्ना लाल पावर हाउस व मेडिकल सब स्टेशन की बिजली रात साढ़े नौ बजे के बाद सामान्य हो सकी। इसके बाद भी बिजली का आना जाना बना रहा।  
विज्ञापन


शुक्रवार की रात बड़ागांव स्थित दुनारा 220 केवी सब स्टेशन से निकले 132 केवी सर्किट का जंपर ओवर लोडिंग से पिघल गया। रात में तो किसी तरह सर्किट को चलाते रहे, पर सुबह आठ बजे शट डाउन लेकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। कार्य के दौरान झांसी महानगर व ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बंद कर दी गई। दूसरे सर्किट की मदद से रेलवे व अन्य आवश्यक सेवाओं को आपूर्ति दी गई। दोपहर एक बजे काम पूरा होने पर एक- एक कर सभी स्टेशनों को बिजली देना शुरू किया गया।
विज्ञापन


चूंकि, पांच घंटे तक बिजली न मिलने से लोग बेहाल थे। इस कारण बिजली आते ही लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए सभी संसाधनों का प्रयोग शुरू कर दिया। इससे ओवर लोडिंग की स्थिति बन गई। इस कारण हर क्षेत्र में बिजली आती जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर साढ़े तीन बजे तेज आंधी में हंसारी पावर हाउस के निकट 33 केवी लाइन का तार टूूटने से मुन्नालाल सब स्टेशन व इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट 33 केवी लाइन का तार टूटने से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति रात साढ़े नौ बजे  बाद ही सामान्य हो सकी।

मुन्नालाल व मेडिकल सब स्टेशन से जुड़े हैं यह क्षेत्र
मुन्नालाल सब स्टेशन से मिशन कंपाउंड, बंसल कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, इंद्रपुरी कॉलोनी, अंदर-बाहर दतिया गेट, नई बस्ती, राई का ताजिया, अलीगोल, मुकरयाना, गंधीगर का टपरा, सर्राफा बाजार, गोला कुआं, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, तहसील, बाबूलाल कारखाना, आशिक चौराहा, बीकेडी आदि क्षेत्र जुड़े हुए हैं। इसी तरह मेडिकल सब स्टेशन से करगुवा, वीरांगना नगर, महाराणा प्रताप नगर, शिवाजी नगर, बाहर बड़ागांव गेट, डड़ियापुरा, पिछोर आदि क्षेत्र जुड़े हुए हैं।

नहीं चल पा रहे एसी और कूलर
वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे शहर के कई इलाके
 नगर के कई सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्र वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि उपभोक्ता एसी व कूलर  का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। वोल्टेज की कमी से पंखे की गरम हवा में रातें काटने को मजबूर हैं। 47 डिग्री तापमान में कूलर व एसी ही लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के काम आ रहे हैं।

पर, नगर के कई क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या के कारण उक्त विद्युत संसाधनों का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक वोल्टेज की समस्या मुन्ना लाल, सूती मिल, सीपरी बाजार, खाती बाबा, प्रेमनगर, मेडिकल, गल्ला मंडी व हंसारी सब स्टेशनों पर बनी हुई है। दरअसल, उक्त सभी सब स्टेशनों से जो भी फीडर जुड़े हुए हैं, उनकी दूरी बहुत अधिक होने के कारण तारों में ओवर लोडिंग की समस्या बनी रहती है।


इससे पीक आवर्स में कम वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। विद्युत विभाग ढांचे को मजबूत बनाने के लिए अवश्य करोड़ों रुपये व्यय कर रहा है। पर, गर्मियों में सभी प्रयास धरे रह जाते हैं। खामियाजा उपभोक्ता को भुगतना पड़ता है। मालूम हो कि, आम दिनों में जहां महानगर में हर माह औसतन साढ़े चार करोड़ यूनिट बिजली खर्च होती है, इन दिनों यह मांग बढ़कर पांच करोड़ बीस लाख यूनिट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed